नूंह। नूंह लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश अप्रितम सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में बिजली, पेयजल, परिवार पहचान पत्र और वृद्धावस्था सम्मान भत्ता समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर संभव शिकायतों का समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगराधीश ने एटीआर पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टि और लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय व सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। संवाद