फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में होगा 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुग्राम के मानेसर में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आज आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। वहीं, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वन महोत्सव के दौरान बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक करना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थान और बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें