गुरुग्राम। बिजली निगम के दावों के विपरीत, दिवाली की रात गुरुग्राम में बिजली कटौती की 778 शिकायतें दर्ज की गईं। सर्किल वन में 494 शिकायतें मिलीं, जिनमें कादीपुर सबडिविजन में सर्वाधिक 272 शिकायतें रहीं। सर्किल टू में 324 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें सुशांतलोक सबडिविजन में सबसे ज्यादा 86 शिकायतें शामिल थीं। संवाद