फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 75 हजार लंबित मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
10 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट सिर्फ एक दिन की लोक अदालत में हुआ पूरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए जिले में 75 हजार से अधिक मामले एक ही दिन में निपटा दिए गए। इसमें सिविल, बैंक रिकवरी, आपराधिक सहित वैवाहिक और अन्य लंबित मामले शामिल रहे । जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम ललिता पटवर्द्धन ने बताया कि राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार मामले निपटाए गए।
विज्ञापन

ललिता पटवर्धन ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों को सरलता से निपटाने के लिए जिला न्यायालय में 24 बेंच बनाए गए। इसके अलावा एक-एक बेंच पटौदी व सोहना स्थित उपमंडल स्तरीय न्यायालय में लगाई गई। कोर्ट के कुल एक दिन में सभी श्रेणी के 84 हजार से अधिक मामलों पर संज्ञान लिया। इसमें 75 हजार से अधिक मामलों को निपटाया गया। इस दौरान 10 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया गया। इसमें लंबित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत की सभी बेंच में एक एक पैनल अधिवक्ता को नियुक्त किया गया। लोक अदालत के दौरान मौजूद रह कर समझौता तैयार करने में न्यायालयों और डीएलएसए भी मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें