फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधवान! यूट्यूब वीडियो 'लाइक' के नाम पर लाखों की ठगी, झांसे के खेल में फंस जाते थे लोग; गुरुग्राम से गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसने पीड़ित से व्हाट्सएप पर लिंक के माध्यम से यूट्यूब और मौज एप पर फोटो, वीडियो लाइक करने के टास्क को पूरा करने पर मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया, जिससे पीड़ित झांसे में आ गया और पैसे इन्वेस्ट कर दिए।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में 73 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। एक व्यक्ति ने 3 जुलाई को यूट्यूब और मौज एप पर मौजूद फोटो और वीडियो को लाइक करने के नाम पर 10 लाख 20 हजार रुपये के फ्रॉड के संबंध में शिकायत दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को 19 अक्टूबर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसने पीड़ित से व्हाट्सएप पर लिंक के माध्यम से यूट्यूब और मौज एप पर फोटो, वीडियो लाइक करने के टास्क को पूरा करने पर मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया, जिससे पीड़ित झांसे में आ गया और पैसे इन्वेस्ट कर दिए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा ठगी में प्रयोग किये जा रहे बैंक खाते पर साइबर अपराध पूर्व पुलिस थाना की दो शिकायतों सहित पूरे भारत में कुल 69 शिकायत मिली हैं, जिनमें लगभग 73 लाख रुपये की ठगी की राशि को जमा करवाया गया है ।आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया एक मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें