फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठगी गई राशि में से 71 लाख रुपये कराए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। ऑनलाइन एप से स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर हुई ठगी में पुलिस ने 71 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन

एसीपी साइबर अपराध प्रियांशु दीवान के मुताबिक, शिकायत मिली थी कि कुछ व्यक्तियों ने अच्छे मुनाफे का प्रलोभन देकर ऑनलाइन एप के माध्यम से स्टॉक मार्केट में निवेश करवाकर 1 करोड़ 5 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने अभियोग दर्ज करके जांच शुरू की। साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने ठगी के मामले में 22 मार्च को तीन आरोपी मकवाना हर्षद रमेश भाई, निकुंज मनसुख भाई चौहान निवासी पोरबंदर, गुजरात और खान जुबेर जमशेद निवासी इस्लामपुरा शाहपुर नगर, वलसाड, गुजरात को पकड़ा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया था। पुलिस ने ठगी गई धनराशि में से 71 लाख रुपये पीड़ित को वापस करा दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें