ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा व इंटरेक्ट क्लब ने शनिवार को ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा में रक्तदान शिविर लगाया जिसमें 67 लोगों ने 45 यूनिट रक्त किया। क्लब के ट्रेनर सौरव बंसल व स्कूल के चेयरमैन राकेश भाटी ने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में क्लब अध्यक्ष निखिल गर्ग, सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व अध्यक्ष ऋषि के अग्रवाल, रणजीत सिंह, शिव कुमार गुप्ता, मनजीत सिंह एवं मोहित सिंघल समेत लोग मौजूद रहे।