फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 63 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पीड़ित आए सामने, आरोपी दंपती अपनी ऊंची पहुंच बताकर देते थे वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली विश्वविद्यालय, आईपी विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम चार लोगों से 63 लाख से ज्यादा की ठगी करने के मामले में भोंडसी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोपी दंपती ने रक्षाकर्मी और वकील होने का झांसा देकर नेताओं एवं अधिकारियों तक अच्छी पहुंच होने का रौब दिखाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया । पुलिस का मानना है कि पीड़ितों की संख्या और भी हो सकती है।
सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली-2 निवासी विशाल, प्रशांत, शिवनंदन कुमार और सचिन चड्ढा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रूना बेरी और यासवीर राजपूत सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली सोहना में रहते हैं। आरोप है कि इस दंपती ने सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश का झूठा वादा करके पैसे लिए हैं। यासवीर राजपूत खुद को एक रक्षा कर्मी बताता है और उसकी पत्नी रूना बेरी वकील होने का दावा करती है। आरोपी खुद को सरकारी संगठनों के सलाहकार के रूप में पेश करते हैं। वरिष्ठ राजनेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ अपने मनगढ़ंत संबंधों का फायदा उठाकर लोगाें का विश्वास जीतते हैं। आरोपियों ने सचिन से 45.50 लाख रुपये, विशाल से 5.70 लाख, प्रशांत से 10 लाख और शिवनंदन कुमार से तीन लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ने सचिन से डीयू में प्रवेश पर 17,50,000, आईपी यूनिवर्सिटी में प्रवेश के नाम पर नकद 6,00,000, कृषि विभाग पंजाब के माध्यम से यूएस में नौकरी के नाम पर 9,50,000, बायजू प्रोजेक्ट्स और दो आईफोन तक लिए। वहीं, विशाल से सरकारी नौकरी लगाने के लिए 5,00,000, स्नातकोत्तर डिग्री के लिए 70,000 रुपये लिए। शिवनंदन कुमार से हरियाणा सरकार में स्थायी नौकरी के नाम पर पैसे लिए। भोंडसी थाना पुलिस केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


-
98 हजार रुपये खाते से निकाले
सेक्टर 82 निवासी शीतल नागपाल ने साइबर थाना पुलिस मानेसर को दी शिकायत में बताया कि 24 मई की शाम पांच बजे जोमैटो कस्टमर केयर मुहैया कराने वाले ने स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करके 98000 रुपये ठग लिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दो बार में पैसे खाते से निकाल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें