फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखनगर अंबेडकर पार्क की हालत जर्जर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर अंबेडकर पार्क की हालत जर्जर, लोग परेशान
विज्ञापन

फर्रुखनगर। कस्बा फर्रुखनगर के एक मात्र अंबेडकर पार्क की दुर्दशा होने के कारण इलाके के लोग परेशान है। वे कई बार पार्क का सुधार कराने के लिए अधिकारियों से आग्रह कर चुके है, लेकिन पार्क का सुधार कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। कस्बावासियों ने बताया कि पार्क के साथ ही नगर पालिका का कार्यालय है। लेकिन नगर पालिका ने पार्क को संवारने की बजाए कूड़ेदान बना दिया हैं। गेट के सामने कूड़े का ढेर लगा है। पौधों के स्थान पर मलबा व गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। पार्क सौंदर्यीकरण को लेकर कस्बे के लोगों ने करीब दो दशक से अधिकारियों के यहां चक्कर लगाकर थक हार चुके हैं। लेकिन कोई भी सुध लेने वाला नहीं है। वहीं नगर पालिका सचिव केके यादव का कहना है कि आदर्श आचार संहिता के चलते किसी भी काम के लिए टेंडर नहीं छोड़े गए है। लेकिन अब जल्द ही सभी कार्यों के टेंडर लगाकर काम शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद से मलबा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें