फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग खिलाड़ी रितू शर्मा को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सिंग खिलाड़ी ऋतु शर्मा सम्मानित
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क स्थित विष्णु गार्डन में नए वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले की बॉक्सिंग खिलाड़ी ऋतु शर्मा को हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा प्रदेश की युवतियां पढ़ाई के साथ ही खेल के क्षेत्र में निरंतर मुकाम हासिल कर रही हैं। सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का जो नारा दिया है, उससे लोगों का नजरिया भी बदल रहा है। मौके पर शर्मा का पगड़ी व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अर्जुन मंडल के अध्यक्ष महेश वशिष्ट, बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा शर्मा, सुमित शर्मा, अन्नू पंघाल, रवींद्र भाटिया, साधुराम, सुनील मलिक, देशराज, सुनील, जयसिंह, नीरज शर्मा, राहुल गुर्जर, कुलदीप बॉक्सर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें