फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 614 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से जिले में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में लोगों को आयुर्वेद, योग, संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या के बारे में जानकारी दी गई। शीतला माता मंदिर, आयुष ग्राम घोषगढ़ और गांव हसनपुर में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 614 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता गतिविधियों का लाभ लिया। यह शिविर शीतला माता मंदिर परिसर, आयुष ग्राम घोषगढ़ व गांव हसनपुर में लगाए गए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि आयुर्वेद केवल बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक पद्धति है। नियमित योग, पौष्टिक भोजन, पर्याप्त नींद और शारीरिक सक्रियता को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें