बादशाहपुर। बादशाहपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार रात को 6 लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर बादशाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पिछले कुछ समय से चोरों ने आसपास के सरकारी स्कूल को अपना निशाना बनाया हुआ है। पुलिस के अनुसार, स्कूल की प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने बताया कि स्कूल में स्मार्ट क्लास रूप एक एनजीओ द्वारा बनाया गया था। उन्होंने बताया कि स्कूल में चौकीदार को स्मार्ट क्लास रूम का ताला टूटा हुआ मिला। जिसके बाद इसकी जानकारी मुझे दी गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि जब सामान को चेक किया गया तो पाया कि 6 लैपटॉप स्कूल से चोरी हो गए हैं। जिनकी कीमत लाखों में है। संवाद