अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में एक फ्लैट में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में एसटीएफ ने तिहाड़ जेल में बंद हत्या के आरोपी थान सिंह को प्रोडेक्शन वारंट पर लिया था। पांच दिन की पूछताछ में एसटीएफ ने उससे 6 लाख 75 हजार रुपया बरामद किया है। करोड़ों की चोरी के मामले में मास्टर माइंड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया ने एसटीएफ को पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने 30 लाख रुपये थान सिंह को दिया था।
रोहणी में एक हत्या के मामले में थान सिंह तिहाड़ जेल में बंद था। पूछताछ पूरी होने के बाद एसटीएफ ने उसे अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।