फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 5वीं अंडर-16 स्मॉल साइड फुटबॉल प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिलने जा रहा है। 21 जून यानी आज स्मॉल साइड फुटबॉल फेडरेशन और एसएसएचएफए के तत्वावधान में 5वीं अंडर-16 बॉयज स्मॉल साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता सेक्टर-5 के पालम विहार रोड स्थित पीटी स्पोर्ट्स अकादमी और पीएसए फुटबॉल अकादमी में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों और टीमों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह ठीक 7:00 बजे तय किया गया है। प्रतियोगिता में जिले की सर्वश्रेष्ठ 16 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को भव्य ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा के हेड कोच अभिषेक ने कहा कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले की जमीनी फुटबॉल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें तराशना है। अंडर-16 के इन युवा खिलाड़ियों में गजब का हुनर है। यह टूर्नामेंट बच्चों को एक प्रोफेशनल माहौल प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें