गुरुग्राम। जालसाजों ने बैंक खाते की इंटरनेट बैंकिंग रीस्टार्ट करने के नाम पर एक व्यक्ति से 5.77 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित से डेबिट कार्ड की जानकारी लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को यह शिकायत 85 निवासी सुभाष चंद्र मादनपौत्रा ने दी है। पीड़ित सुभाष चंद्र ने पुलिस से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो