फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण फैलाने वाले 565 पुराने वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत अगस्त में 565 पुराने वाहनों को जब्त किया है। सड़कों पर लगाए गए नाकों के दौरान पुलिस ने जांच करते हुए पुराने वाहनों की पहचान की। अभियान के तहत बीएस-3 व उससे नीचे के एंड ऑफ लाइफ वाहनों पर कार्रवाई की। जब्त किए गए वाहनों में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहन शामिल हैं। यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज व वैधता की जांच की गई। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि नियमानुसार समय पूरा कर चुके पुराने वाहनों को जब्त किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें