फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैंक खाते से निकाले 56 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जालसाजों ने एक युवक का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 56 हजार रुपये निकल लिए। पीड़ित युवक के मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया था और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था। पीड़ित ने साइबर अपराध थाना मानेसर में शिकायत दी है। पटौदी के पदमका गांव निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानेसर की एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। 9 जनवरी को उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसके बैंक खाते से दो बार में 56 हजार रुपये (50 हजार व छह हजार रुपये) निकल गए। पीड़ित ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत के आधार पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें