फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में बनेंगे 54 ईवी चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए आने वाले समय में चार्जिंग की सुविधा आसान होने वाली है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) यहां बड़े स्तर पर ईवी चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है। आईएमटी मानेसर में 54 ईवी चार्जिंग स्टेशन विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर जमीन की पहचान की जा चुकी है और रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। योजना के तहत यह चार्जिंग पॉइंट व्यावसायिक इमारतों और पार्किंग स्थलों पर पॉइंट बनाए जाएंगे। एचएसआईआईडीसी की योजना इन केंद्रों को 24 घंटे और सातों दिन चालू रखने की है। इससे उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी, कारोबारी और अन्य वाहन मालिक दिन के साथ-साथ रात में भी अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे। एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान ने बताया कि आधुनिक और भरोसेमंद चार्जिंग नेटवर्क तैयार होने से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की रफ्तार बढ़ेगी। मानेसर से शुरू होने वाली यह पहल आगे अन्य प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों तक भी विस्तार पा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें