फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 31 बहुमंजिला सोसाइटियों में बने 52 मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में मतदान 75 प्रतिशत से अधिक करने का है लक्ष्य : अनुराग अग्रवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 25 मई को हरियाणा में होने वाले लोकसभा आम चुनाव को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य विभाग ने निर्धारित किया है। इस कड़ी में साइबर सिटी गुरुग्राम में 31 बहुमंजिला सोसाइटियों में पहली बार 52 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
अग्रवाल चुनाव प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह धारणा रहती है कि ग्लोबल सिटी गुरुग्राम जैसे शहरों की बहुमंजिला सोसाइटी में साधन संपन्न व धनाढ्य व्यक्ति रहते हैं, जो मतदान के प्रति ज्यादा रुचि नहीं लेते हैं, इसलिए पहली बार रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी से बातचीत कर सोसाइटी में चुनाव बूथ बनाने की पहल की है। वे सोसाइटी के अंदर ही मतदान कर सकें। इसके लिए अग्रवाल ने आरडब्ल्यूए सोसाइटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने चुनाव का पर्व-देश का गर्व लोकतंत्र महोत्सव में भागीदारी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन सोसाइटियों में बने बूथ
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 22 सोसाइटियों में सर्वाधिक 35 बूथ बनाए गए हैं। जबकि, गुरुग्राम विधानसभा में 8 सोसाइटियों में 16 बूथ तथा सोहना विधानसभा क्षेत्र की एक सोसाइटी में एक बूथ बनाया गया है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 1950 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मतदान से जुड़ी या आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारे भी इस पर विभाग को जानकारी दी जा सकती है। राजनीतिक पार्टियों व चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से भी अपील की है कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें