फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी लूटने वालों का 4

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी लूटने वालों का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

गुरुग्राम। धर्मपुर चौक से गाड़ी लूटने वाले हथियारबंद आरोपियों का पुलिस को 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने स्केच भी तैयार करवाए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार गांव मोहम्मद हेड़ी निवासी देवदत्त ने बताया कि उसका बिल्डिंग निर्माण सामग्री सप्लाई करने का काम है। धर्मपुर चौक के पास चल रही निर्माणाधीन साइट प उनके द्वारा सामान सप्लाई किया जा रहा है। 29 दिसंबर की रात को वह साइट पर अपनी ब्रीजा गाड़ी लेकर गए थे। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर साइट देखने चले गए थे। जब वापस आए और गाड़ी खोलने लगे तो तीन युवक आए जिनमें से एक ने उन्हें गन प्वाइंट पर लेते हुए उनसे गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के स्केच तैयार करवाए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें