नोएडा (संवाद)। शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सेक्टर-20 स्थित श्रीहनुमान मंदिर से शनिवार को कांवड़ लेने के लिए 500 भक्त रवाना हुए। यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। मंदिर समिति के अनुसार, कांवड़िये 10 अगस्त की रात तक नोएडा वापस लौटेंगे और 11 अगस्त की सुबह शिवरात्रि पर हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिर समिति की अध्यक्ष विनय गुप्ता, महासचिव संदीप पोरवाल, कोषाध्यक्ष गंगाराम यादव, सहसचिव राकेश खंडेलवाल और सेक्टर वासी भी मौजूद रहे।