गुरुग्राम। जालसाज ने बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड रिवार्ड के नाम पर मोबाइल में लिंक डाउनलोड कराकर कंपनी की टीम लीडर के कार्ड से 49,966 रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा निवासी लालसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के पथरेड़ी गांव स्थित एक कंपनी में हब आपॅरेशन में टीम लीडर है और कलवारी गांव में किराये पर रहती है। नौ अक्तूबर को उसके पास एक महिला की कॉल आई थी। कॉल करने वाली महिला ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक की कर्मचारी बताया। लालसा से कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड मिला है। रिवार्ड को एक्टिवेट कराने के लिए कॉल करने वाली महिला ने लालसा को व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। ब्यूरो