फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीआरपीएफ कर्मी को झांसे में लेकर 4.80 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




गुरुग्राम। सेक्टर-29 एरिया में सीआरपीएफ कर्मी को झांसे में लेकर डेबिट कार्ड और मोबाइल के जरिए 4.80 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में अंबाला के नारायणगढ़ निवासी बबली ने कहा कि वह गुड़गांव के कादरपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में नौकरी करता है। बुधवार को वह कादरपुर कैंप से अपने घर अंबाला छुट्टी पर जा रहा था। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर वह एटीएम बूथ पर अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर रहा था। इसी दौरान दो युवक आए और उसे बातों में उलझा लिया। युवकों ने उसका पिन नंबर भी देख लिया और झांसे में लेकर डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने फोन व डेबिट कार्ड के जरिए सीआरपीएफ कर्मी के अकाउंट से चार लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें