गुरुग्राम। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा के लिए जिले के 45 श्रद्धालु विशेष ट्रेन सोमवार को रवाना हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट और रेवाड़ी रेलवे स्टेशनों से होते हुए सोमनाथ के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं का यह जत्था 12 जून को अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर वापस लौटेगा। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि गुरुग्राम शहर के श्रद्धालुओं को दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार कराया गया, जबकि पटौदी और फर्रुखनगर क्षेत्र के श्रद्धालु रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से यात्रा पर रवाना हुए। ब्यूरो