फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समाधान शिविर में 45 शिकायतों को मौके पर निपटान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड से संबंधित आईं ज्यादा शिकायतें
विज्ञापन


फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में शुक्रवार को 96 शिकायतों की सुनवाई की गई। जिनमें से 45 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इसमें सबसे ज्यादा 40 शिकायतें परिवार पहचान पत्र संबंधी आईं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी हितेश कुमार मीणा ने समस्याओं की सुनवाई की। जिसमें 85 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 45 शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया। उपमंडल स्तर पर 11 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें आगे कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीसी ने बताया कि समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, एमसीजी व पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। शिविर में परिवार पहचान पत्र से संबंधित 40 शिकायतें आईं थीं। इनमें तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए। समाधान शिविर में पथरेहड़ी गांव की सरपंच ज्योति कुमारी ने बताया कि उनका गांव जगमग योजना के अंतर्गत आता है लेकिन फिर भी गांव में चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रहती है। एडीसी ने बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को फीडर बदलने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगराधीश कुंवर आदित्य विक्रम, ओएसडी प्रीति रावत, नगर निगम संयुक्त आयुक्त विजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें