गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने 13 दिन में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर 439 चालकों के चालान किए हैं। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाकर एक से 13 दिसंबर के बीच में की गई है। यातायात पुलिस की तरफ से शराब पीकर वाहन चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर वाहन चालकों की जांच की गई थी। पुलिस तीन महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई भी करती है। इन तीन महीने की अवधी के दौरान वे चालक किसी भी वाहन को नहीं चला सकता है। ब्यूरो