फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 400 छात्र-छात्राओं ने किया मास पीटी का अभ्यास

Thu, 03 Aug 2023 05:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह को लेकर स्कूलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों, मॉस पीटी आदि का अभ्यास कराया जा रहा है। नेहरू स्टेडियम में 400 छात्र-छात्राओं को मास पीटी और 40 छात्राओं को परेड का अभ्यास कराया गया। अभ्यास में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्राएं और राजकीय स्कूल इस्लामपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाड़सा से छात्र शामिल हैं।

राजकीय माध्यमिक स्कूल 4/8 मरला में 300 लड़कियों को डंबल्स और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कादीपुर में 400 लड़कियों को लेजियम का अभ्यास कराया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जैकबपुरा में पंजाबी भंगड़ा, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर-4/7 में मराठी नृत्य, सेक्टर-43 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुशांत लोक में हरियाणवी नृत्य, देव समाज स्कूल में सांस्कृतिक नृत्य, भोंडसी स्थित आरबीएसएम स्कूल में ऐतिहासिक वीर गाथा पर कार्यक्रम, राजकीय स्कूल अर्जुन नगर में देश की आजादी संबंधित नाटक का अभ्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खोह की प्रधानाचार्या संगीता ने बताया कि सात अगस्त तक स्कूलों में कार्यक्रमों का अभ्यास कराया जाएगा। इसके उपरांत आठ अगस्त को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कार्यक्रमों का अभ्यास शुरू होगा। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्कूली बच्चों के अलावा पुलिस विभाग की टीम भी हिस्सा लेंगी। 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चे प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें