फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विशेष अभियान में अब तक दुरुस्त किए 375 मैनहोल

विज्ञापन
विज्ञापन
18 से 24 सितंबर तक नगर निगम चला रहा है मैनहोल फ्री अभियान
विज्ञापन



गुरुग्राम। टूटे हुए मैनहोल के ढक्कन और अन्य समस्याओं आदि को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष मैनहोल फ्री अभियान के तहत अब तक शहरी क्षेत्र में आठ डिवीजन में 375 मैनहोल सही कर लिए गए हैं। अभियान 24 सितंबर तक चलेगा। नगर निगम का उद्देश्य है कि 24 सितंबर के बाद क्षेत्र में कोई भी मैनहोल का ढ़क्कन टूटा न हो।


18 सितंबर से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत अब तक 375 मैनहोल कवर को बदला गया है। इनमें डिवीजन-1 में 115, डिवीजन-2 में 36, डिवीजन-3 में 30, डिवीजन-4 में 20, डिवीजन-5 में 22, डिवीजन-6 में 29, डिवीजन-7 में 77 तथा डिवीजन-8 में 46 मैनहोल सही करने का कार्य शामिल है। सभी जगहों पर टूटे मैनहोल को सही करके उनके ढक्कन बदलने ने काम को पूरा करने के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के आयुक्त पीसी मीणा ने गत दिनों अधिकारियों के साथ की गई मासिक बैठक में निर्देश दिए गए थे कि निगम क्षेत्र में किसी भी मैनहोल का ढ़क्कन टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। अभियान के तहत सभी कार्यकारी अभियंता अपने-अपने डिवीजन में काम करवा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें