फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-31, 40 में 35 चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन


गुरुग्राम। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत शुक्रवार को जिला तंबाकू नियंत्रण टीम ने सेक्टर-31और सेक्टर-40 में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के 35 चालान काटे। साथ ही लोगों को तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से बचने के लिए सचेत किया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त बनाना, तंबाकू सेवन पर रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाना है। अभियान में जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय, पुलिस विभाग से सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मी नारायण और टीम के अन्य सदस्य सचिन कुमार, दीपक कुमार, इंद्रजीत, हरि राज एवं संदीप यादव शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें