फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली चोरी पर 3.13 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
केटीसी क्रेशर पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व बिजली निगम की टीम ने की छापेमारी
विज्ञापन

प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी बिजली चोरी के खुलासे का दावा
फोटो - 2 और 8

बिजली चोरी में विभागीय कर्मचारी की मिलीभगत का अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व बिजली निगम की टीम ने नौरंगपुर क्रेशर जोन में चोरी की बिजली से चल रहे केटीसी क्रेशर पर छापा मारा । जहां पर दस्ते ने बिजली चोरी के खुलासे के बाद 3.13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। छापेमारी के दौरान 583 किलोवाट लोड चोरी होते पकड़ा गया। इस मामले में बिजली निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत का भी अंदेशा जताया जा रहा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का दावा है कि प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी बिजली चोरी का खुलासा हुआ है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली कि नौरंगपुर क्रेशर जोन में केटीसी क्रेशर पर बिजली चोरी की जा रही है। जिस पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने फर्रुखनगर बिजली निगम के साथ संयुक्त टीम गठित करके नौरंगपुर क्रेशर जोन में शिकोहपुर गांव के रणसिंह के केटीसी नामक क्रेशर पर रेड की। यहां पर मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही थी। मौके पर 100 एचपी की चार बड़ी मोटर, 30 एचपी की चार मोटर, 20 एचपी की 10 छोटी मोटर डायरेक्ट चलती हुई पाई गई। जिनका लोड 583.95 किलोवाट है। जिसके बाद बिजली निगम ने क्रेशर संचालक पर 3.13 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

11 केवीए से सीधे जोड़ रखी थी लाइन : क्रेशर प्लांट के मालिक ने 11 केवीए की लाइन से सीधे 50 एमएम की एक्सएलपीई की केबल बिजली चोरी करने के लिए अलग से जमीन में दबाकर डाली गई थी। दस्ते ने उसको जेसीबी से खुदवाकर निकाला गया। बिजली विभाग द्वारा बिजली की चोरी करते समय प्रयोग में लाई जाने वाली 50 एमएम की एक्सएलपीई की केबल, बिजली मीटर व सीटी पीटी बाक्स को कब्जे में लिया गया।

रात में चोरी की बिजली से चलाता था क्रेशर : दस्ते को छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी रण सिंह ने लोगों की आंख में धूल झोंकने के लिए एक बिजली के मीटर का कनेक्शन ले रखा था। रात में वह मिट्टी के नीचे दबी हुई लाइन से चोरी करता था। विभाग ने इसे एक्ट के हिसाब से छह माह की चोरी मानकर जुर्माना किया है।
विज्ञापन

.........
इतने बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के मामले में बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत नहीं हो सकती है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी बिजली चोरी का खुलासा हुआ है। इंद्रजीत सिंह, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें