फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 31 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश करने पर बेहतर रिटर्न का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी से 31 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर थाना वेस्ट ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी नवीन यादव दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए फेसबुक पर एक विज्ञापन/वीडियो देखा था। इसमें स्टॉक मार्केट ट्रेनिंग कोर्स के लिए कहा गया था। पीड़ित ने पेज को चुना और इसमें शामिल होने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर मिला। सुधा गुप्ता नाम की एक महिला ने मैसेज किया और कहा कि राजीव शर्मा उनका सहायक होगा। आरोपियों ने दलाल स्ट्रीट एचएनआई स्टॉक ट्रेनिंग कोर्स में शामिल कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि हर माह आसानी से 200 प्रतिशत मुनाफा कमाने के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा। इसके बाद उसे एक व्हाट्सग्रुप में जोड़ा गया। इसमें पीड़ित ने पाया कि ग्रुप में ज्यादा मैसेज सटीक होते थे। शेयरों पर छोटे-छोटे लाभ हो रहे थे। आरोपियों ने कहा कि इसमें निवेश के लिए 20 लाख रुपये की आवश्यकता होगी। पीड़ित ने पैसे दिए गए शेयर में निवेश कर दिए। इसके बाद कहा गया कि 11 लाख अतिरिक्त आईपीओ सदस्यता लेने के लिए देना होगा। इस प्रकार आरोपियों ने कुल 31 लाख रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें