फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 306 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में 200 में से 110 अंक लेकर जितेश सिंह ने हासिल किया जिले में प्रथम स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के 306 विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना मिशन बुनियाद बैच-2024-26 के लेवल-2 की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसमें 144 छात्राएं और 162 छात्र शामिल हैं। अब ये विद्यार्थी लेवल-3 व काउंसलिंग के लिए तैयारी करेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सिविल लाइंस के जितेश सिंह ने 110 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान, राजकीय माध्यमिक स्कूल नखडौला के यश ने 108 अंक लेकर दूसरा स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कादीपुर के प्रिंस कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने बताया कि गुरुग्राम जिले में टॉप तीन स्कूलों में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर-4/7 के 14, सेक्टर-43 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुशांतलोक के 11 और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चकरपुर के नौ विद्यार्थियों ने मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 29 फरवरी को गुरुग्राम में चार केंद्रों पर बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 1076 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। लेवल-2 परीक्षा में पेपर 200 अंकों का था, जिसमें चार-चार अंकों के 50 प्रश्न पूछे गए थे। उन्होंने बताया कि लेवल-2 की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों की लेवल-3 की परीक्षा व काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। गुरुग्राम जिले में पांच बुनियाद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। लेवल-3 की परीक्षा पास करने वाले और काउंसलिंग में चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें