गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में 30 हजार आशीर्वाद के दिए जलाए जाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि यह अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा। इसे समाज के हर वर्ग की भागीदारी से जन अभियान बनाया जाएगा। विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने भी अभियान से जुड़ने की इच्छा जताई। आमजन अपने घरों पर दिए जलाएंगे, वहीं ऐतिहासिक स्थलों पर बड़े कार्यक्रम होंगे। जिले में माता शीतला माता मंदिर, पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर और जींद में रानी तालाब समेत कई स्थानों पर आयोजन प्रस्तावित हैं। ब्यूरो