गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में मंगलवार को नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत 300 विद्यार्थियों को जागरूक किया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और मानेसर जोन के पुलिस उपायुक्त दीपक कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने अलियर गांव, ढाणा मानेसर गांव और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नवादा के करीब 300 विद्यार्थियों और लोगों को आत्मरक्षा, नशे से दूर रहने और नशा के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सभी उपस्थित विद्यार्थियों और लोगों को नशे की लत से छुटकारा पाने के बारे में बताया। ब्यूराे