फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सूट चोरी करने के आरोप में 3 महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-50 के गुड अर्थ सिटी सेंटर मॉल की एक दुकान में खरीदारी के बहाने डिजाइनर सूट चोरी करने के आरोप में 3 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि महिलाओं को बृहस्पतिवार को सेक्टर-43 से काबू किया गया। इनसे 11 डिजाइनर सूट बरामद किए गए हैं जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। आरोपी महिलाओं की पहचान दिल्ली शाहदरा निवासी लक्ष्मी उर्फ रेनू, रेखा व वंदना के रूप में हुई है। आरोपी महिलाओं से पूछताछ में पता चला कि ये महिलाएं संगठित रूप से दुकानों और मॉल में कपड़े देखने के बहाने प्रवेश करती हैं। मौका पाकर महंगे कपड़े चुरा कर ले जाती हैं। इसके बाद उन कपड़ों को चोर बाजार में सस्ते दामों पर बेच देती हैं। आरोपी महिलाओं के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी लक्ष्मी उर्फ रेनू के खिलाफ चोरी करने की एक प्राथमिकी दिल्ली में व 1 गुरुग्राम में पहले से दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें