गुरुग्राम। पुलिस ने बाइक चोरी के दो मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने पांच अक्तूबर को तिगरा गांव से चोरी के मामले में नाबालिग को सेक्टर-62 से पकड़ा है। आरोपी के पास से टीम ने चोरी की बाइक को बरामद किया है। वहीं सदर थाना क्षेत्र में 16 जुलाई को हुई बाइक चोरी करने के मामले में अपराध शाखा मानेसर टीम ने पंजाब के जिला फिरोजपुर के अकबर वाला गांव निवासी जसविंदर सिंह और राजस्थान के जिला अलवर के अकलीमपुर गांव निवासी आजाद सिंह को बाइक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी आजा सिंह पर चोरी के 13 मामले गुरुग्राम में और दो नूंह में दर्ज है। आरोपी जसविंदर पर चोरी के 10 मामले गुरुग्राम में दर्ज है। संवाद