फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आरएसएस के युवा कार्यक्रम में 286 युवाओं ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पटौदी ने आश्रम हरि मंदिर में एक युवा केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के कुल 286 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज के सान्निध्य में दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि संजय यादव ने इसमें शिरकत की। युवाओं ने भाषण, देशभक्ति गीत और रामायण, महाभारत एवं श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित मौखिक प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। स्वामी धर्मदेव महाराज ने युवाओं से सकारात्मक सोच, कड़ी मेहनत और सही दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें