सक्रिय मरीजों की संख्या 2305 हो गई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के अंदर बीते दो सप्ताह बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली है। जहां, मंगलवार को 480 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर वापस लौटे हैं। वहीं, 280 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 2305 हो गई है। इनमें से 2287 कोरोना के मरीजों का होम आइसोलेशन में डॉक्टरों के देखरेख में इलाज चल रहा है। जबकि 18 मरीजों के अंदर संक्रमण का खतरा अधिक होने के चलते विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। शहर में कोरोना की संक्रमण दर 10.76 फीसदी पहुंच गई है। 24 घंटों में 2603 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई। इनमें से आरटीपीसीआर 1246 और 1357 एंटीजन की जांच हुई। वहीं, जिले में अब तक तीन कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि इसे फैलने से रोका जा सके।
यह रखें सावधानियों
अपने हाथों को नियमित साफ करें। साबुन और पानी का उपयोग करें या अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर से हाथ रगड़ें। खांसने या छींकने पर अपनी नाक और मुंह को अपनी कोहनी या एक टिश्यू से ढक लें। कोविड-19 से पीड़ित लोग से या खांसी या छींकने वाले किसी से भी सुरक्षित दूरी बनाए रखें।