फोटो-
- बिना नंबर प्लेट वाले 1,135 वाहन जब्त
गुरुग्राम। शहर में नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एक से 10 नवंबर तक गलत पार्किंग के 27,767 चालान काटे गए। पुलिस की टीमें प्रमुख मार्गों, बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। इसी अवधि में बिना नंबर प्लेट वाले 1,135 वाहनों को जब्त किया गया। यातायात पुलिस ने प्रमुख सड़कों और चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। कुछ वाहन चालक ऑनलाइन चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट नहीं लगाते हैं। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि नो पार्किंग में वाहन खड़े करने से यातायात प्रभावित होता है। वहीं, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने से पहचान छिपने और आपराधिक गतिविधियों की आशंका बढ़ती है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ब्यूरो