गुरुग्राम। जिले में शनिवार को 276 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 434 मरीज स्वस्थ भी हुए। अब कुल मरीजों की संख्या 54330 हो गई है। वहीं एक मरीज की मौत भी हुई। जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 329 पहुंच गया है। नए आंकड़ों के साथ जिले में अब 2205 सक्रिय मरीज बचे हैं। जिले में हर दिन सक्रिय मरीजों का आंकड़ा घटने से राहत मिली है। इस समय 2047 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, वहीं 158 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। कोरोना के फैलाव को सीमित करने के लिए शनिवार को 6144 लोगों की जांच की गई। इनमें से 350 की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से हुई जबकि 5794 की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गई। जांच के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर रैंडम सैंपलिंग भी की जा रही है।