फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जेल में बंद महिला व उसके मृत पति के बैंक खाते से 26 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद महिला व उसके मृत पति के बैंक खाते से 26 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में जेल में बंद महिला व उसके मृत पति के बैंक खाते से एटीएम कार्ड जारी कर लाखों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर साइबर सेल थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत दी। गृह मंत्री के आदेश के बाद न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार गुंजन गाबा ने कहा कि उसने 7 फरवरी को साइबर सेल को शिकायत दी थी कि उनके बैंक खाते से करीब आठ लाख रुपये शिवम गुप्ता नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। इसके अलावा उनके पति के बैंक खाते से भी करीब 18 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। जब उन्होंने इस बारे में पता किया तो सामने आया कि उनके और उनके पति के बैंक खाते से एटीएम कार्ड जारी कराए गए हैं। यह एटीएम कार्ड जब जारी कराए गए उस वक्त वह जेल में बंद थी और उनके पति की करीब एक महीने पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति का बैंक खाता एसबीआई बैंक में है। पति के मामा सीडी ग्रोवर भी इसी बैंक से रिटायर हुए हैं। उन्हें पता लगा कि उनकी गैर मौजूदगी में यह गबन जनक देवी, पति के भाई नीरज कुमार, भाभी डाॅली और जीजी प्रवीण दुरेजा, मामा सीडी ग्रोवर ने किया है। उनके एटीएम कार्ड को ज्योति पार्क के एक एड्रेस पर डिलीवर कराए गए। इस बंद मकान की चाबी भी इन्हीं लोगों के पास थी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि साइबर थाने में शिकायत देने के बाद यह मामला न्यू कॉलोनी थाने में आ गया था, लेकिन जिस जांच अधिकारी को यह केस सौंपा गया उसने इसमें लापरवाही बरती और उनके केस को रजिस्टर्ड ही नहीं किया। इसके अलावा उसने शिकायतकर्ता के फोन उठाने भी बंद कर दिए। इस बारे में उन्होंने मंत्री को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें