गुरुग्राम। न्यू पालम विहार क्षेत्र में जालसाज ने भतीजा बनकर इमरजेंसी के नाम पर महिला से 2.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना पश्चिम में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। न्यू पालम विहार निवासी प्रोमिला देवी जसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मई की सुबह करीब 10 बजे उसके फोन पर कई व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह उसका भतीजा बोल रहा है। आर्थिक तौर पर काफी परेशानी में होने के कारण उसे 2.50 लाख रुपये की जरूरत है। उसने महिला के समक्ष अपनी परेशानी को लेकर काफी दबाव बनाया। ऐसे में जालसाज के झांसे में आकर प्रोमिला देवी ने उसके अकाउंट में 2.50 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। ब्यूरो