फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एजेंसी की डीलरशिप के नाम पर ठगे 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। साइबर ठगों ने लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ठग ने युवक को एक बड़ी वाहन कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने पीड़ित से और पैसे की मांग की थी। शक होने पर पीड़ित ने गुरुग्राम में कंपनी की एजेंसी पर पहुंचकर जानकारी की तो फर्जीवाडे़ का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-31 निवासी राजेश कुल्हार ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक बड़ी वाहन कंपनी की तरफ से फोन आया और डीलरशिप को लेकर बात हुई। पीड़ित को डीलरशिप देने के नाम पर उससे एक फार्म के लिए 2.65 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद लाइसेंस शुल्क के नाम पर छह लाख, एनओसी के नाम पर सात लाख, सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर 10 लाख रुपये जमा करा लिए गए। ठग ने इसके बाद स्पेयर पार्ट के लिए नाम पर लाखों रुपये मांगने शुरू कर दिए। इस पर पीड़ित को शक हो गया। वह कंपनी की एक एजेंसी पर पहुंचा और वहां जानकारी की। वहां जाकर कागजात दिखाए तो फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें