फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते 24 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह जगह पर पुलिस ने मारा छापा,1.40 लाख रुपये व अन्य सामान बरामद
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी पर शिकंजा कसते हुए कमिश्नरेट की पुलिस ने छह जगह छापा मारी कर 24 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.40 लाख रुपये के अलावा, 56 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, छह एलईडी टीवी, दो टैबलेट बरामद कर केस दर्ज किया है। पुलिस इन मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पांच दिन के दौरान छह अलग-अलग जगह रेड की। इस दौरान पुलिस ने 24 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1.40 लाख रुपये के अलावा, 56 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, छह एलईडी टीवी, दो टैबलेट के अलावा अन्य सामान बरामद किया। पुलिस द्वारा इस प्रीमियर लीग के मैचों पर सट्टा लगाकर जुआ खेलने /खिलाने वालों के खिलाफ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें