पटौदी। शहर के निजी हॉस्पिटल में एम्पथि फाउंडेशन के सौजन्य से निरामया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मासिक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 231 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 58 मरीजों में नजर कमजोर और 50 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिन्हें आगे के उपचार व मुफ्त ऑपरेशन के लिए आहूजा हॉस्पिटल भेजा गया। शिविर में हरि मंदिर आश्रम की ओर से सुरेंद्र धवन सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी सेवाएं दीं। संवाद