फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिविर में 23 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पितृ पक्ष के दौरान दिवंगत पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पहला शिविर सेक्टर-44 स्थित एटीसी इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर में रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव साउथ सिटी के सहयोग से लगाया गया। शिविर में 28 लोगों ने रक्तदान के लिए हिस्सा लिया, जिनमें से 23 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष ऋषि मुनि भारद्वाज और सत्यवती भारद्वाज ने किया। रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया एवं डायलिसिस सेंटर के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करना पूर्वजों को दी जाने वाली पवित्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि रक्त की यूनिटों का उपयोग जरूरतमंद मरीजों, विशेषकर थैलेसीमिया मरीजों के उपचार में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें