फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली पुलिस में नौकरी के नाम पर साढ़े 23 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस में नौकरी के नाम पर 23 लाख ठगे
विज्ञापन

आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज

गुरुग्राम। सेक्टर-9ए थाना एरिया में दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 23.50 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे चेक दे दिया, जो बाउंस हो गया। आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।


पुलिस को दी शिकायत में देवीलाल नगर के धन सिंह ने कहा कि उसने दोनों बेटों की दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के लिए लक्ष्मण विहार निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता से संपर्क किया था। सत्यप्रकाश ने बताया कि उनकी मंत्रियों तक अच्छी खासी पहुंच है। सत्य प्रकाश के कहने पर दोनों बेटों ने जनवरी 2021 में हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी। इसके बदले में चार लाख रुपये बतौर एडवांस सत्य प्रकाश को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सत्य प्रकाश ने धनसिंह से कई बार बहाने बनाकर अलग-अलग समय पर 23.50 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बेटों की नौकरी नहीं लगी। अगस्त 2022 में सत्य प्रकाश ने उन्हें साढ़े 23.50 लाख का चेक दे दिया जो बाउंस हो गया। चेक बाउंस के बारे में उन्होंने सत्यप्रकाश को बताया तो वह जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें