फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर दुकानदार को लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार का डर दिखाकर दुकानदार को लूटने का प्रयास
विज्ञापन

सोहना। कस्बे में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने मोबाइल दुकान के संचालक को लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी की, शोर मचाने पर आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने सोहना थाना पुलिस को शिकायत दे दी है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बालूदा मोड़ के पास विकास पुत्र सुखबीर की विकास कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। बुधवार रात करीब 9 बजे दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। दुकानदार कुछ समझ पाता उससे पहले ही उन्होंने पिस्तौल दिखाते हुए दुकानदार से हाथापाई शुरू कर दी। बदमाश गल्ले में रखी नकदी लूटने का प्रयास कर रहे थे इतने में दुकानदार ने शोर मचा दिया। घटना के बाद मोबाइल दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को बैठक करते हुए पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग की। दुकानदारों के मुताबिक क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो दुकानदारों में डर का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें