गुरुग्राम। जिले में बुधवार को हरियाणा सुपर 100 के लिए लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी विद्यालयों के कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 2893 में छात्र-छात्राओं ने इसमें नामांकन करवाया। इनमें से 2125 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं, 768 छात्रों अनुपस्थित रहें। लेवल-1 परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को लेवल-2 (जिला स्तरीय परीक्षा) के लिए चयनित किया जाएगा। लेवल-2 परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को लेवल-3 के लिए हरियाणा सुपर 100 कैंपस, कुरुक्षेत्र में आमंत्रित किया जाएगा। संवाद