फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध निर्माण पर 21 फ्लोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत लोक एक और मालिबू टाउन में की गई कार्रवाई, व्यावसायिक गतिविधि पर दो मकान भी सील किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर एवं योजनाकर इंफोर्समेंट (डीटीपीई) की तरफ से सुशांत लोक एक और मालिबू टाउन काॅलोनियों में व्यायसायिक गतिविधि चलाने पर कार्रवाई की गई है। ओसी नियमों के उल्लंघन पर 21 फ्लोर और दो रिहायशी मकान में व्यावसायिक गतिविधि चलाने पर सील कर दिया गया। इसमें मालिबू टाउन क्लब को भी सील कर दिया गया है।
बता दें कि सेक्टरों व निजी डेवलपर के क्षेत्र में ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद लोग भवनों को बदलवाकर अवैध निर्माण कर लेते हैं। जिसे लेकर विभाग की तरफ से कारण बताओ नोटिस और रिस्टोरेशन के आदेश दिए जा रहे है। डीटीपीई निर्देश पर एनफोर्समेंट टीम ने पिछले दिनों कई लाइसेंस कालोनियों में सर्वे के दौरान पाया कि इमारतों ओसी प्राप्त करने के बाद धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसमें स्टिल्ट पार्किंग में अवैध निर्माण और लोहे के जाल का निर्माण आदि किए जा रहे है। इसे लेकर लोग सीएम विंडो पर भी शिकायत दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए एटीपी दिनेश सिंह ने सुशांत लोक एक और मालिबू टाउन में चले अभियान में दो सीएम विंडो शिकायतों का भी निपटारा किया। शिकायत के अनुसार एक मकान में ओसी के अवैध निर्माण और बेसमेंट में अवैध गतिविधि चलाई जा रही थी। जिसे लेकर विभाग की तरफ से बेसमेंट को सील कर दिया गया। ओसी के बाद अवैध निर्माण वाले फ्लोर को भी सील कर दिया गया।
सुशांत लोक एक स्थित सी-ब्लऍक में विभाग की तरफ से दो इमारतों पर चार-चार फ्लोर सील किए गए और चार इमारतों में कुल 12 फ्लोरों को सील किया गया। मालिबू टाउन में एक इमारत में बेसमेंट और दो मकानों में चल रहे प्राॅपर्टी डीलर के आफिस सील कर दिए गए। इसके साथ ही मालिबू टाउन क्लब में अवैध निर्माण को लेकर मिली शिकायत पर क्लब को भी सील कर दिया गया। सीलिंग अभियान के दौरान डीटीपीई, बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट एटीपी दिनेश सिंह के अलावा जूनियर इंजीनियर आकाश राव, एफटी प्रशांत तथा पारसमनी मौजूद रहे।
विज्ञापन



विभाग की तरफ से ओसी के बाद अवैध निर्माण को लेकर सुशांत लोक एक और मालिबू टाउन में 21 फ्लोर तथा दो इमारतों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। सीएम विंडो की शिकायत पर मालिबू टाउन क्लब को भी अवैध निर्माण को लेकर सील कर दिया गया। -मनीष यादव, डीटीपीई, टाउन प्लानिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें